न्यू आगरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
राजापुर (चित्रकूट)। मासूमों समेत उसकी मां की निर्मम हत्या कर फरार चल रहे संदिग्ध अवधेश व उसकी पत्नी मंटू की तलाश में पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। एक दर्जन रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से लेकर शव मिलने वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी पति पत्नी को जल्द दबोचने के लिए छह टीमों को कार्यभार सौंपा।
थानाक्षेत्र के अमान गांव में गुजरात की रानीदेवी व उसके मासूम एक पुुत्र-तीन पुत्रियों को मौत के घाट उतारकर शव बोरे में भरकर फेंकने की घटना से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। हालांकि पुलिस ने पूरी तरह से हत्याकांड का खुलासा कर दावा कर किया है कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या अमान के अवधेश व उसकी पत्नी मंटू ने मिलकर की है। दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह जुटा लिए गए हैं। शनिवार को नवांगतुक पुलिस अधीक्षक प्रताप योगेंद्र सिंह ने सिकरी, अमान के बाद घटनास्थल वाले घर का निरीक्षण किया। आस पास क े लोगों से बातचीत की। इसके बाद निर्देश दिए हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़े। इसके लिए छह टीमें गठित की हैं।
-------------इनसेट
मौके से मिली महत्वपूर्ण चीजें
राजापुर। यह तय हो चुका है कि पांचों की हत्या अवधेश के अमान स्थित नए अर्द्धनिर्मित घर में ही हुई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटनास्थल से भारी मात्रा में खून मिला है। जिसका ब्लड सैंपल मृतकों से ही मिलता है। मृतकों को जमीन पर ही सुलाया गया था। उनके नीचे बिछे कपड़ों को जलाने के अवशेष, घर की दीवारों में खून के निशान और खून से सनी मिट्टी पर्याप्त सबूत हैं।
-----इनसेट
बच्चों के स्कूल का नाम मिला
राजापुर। मृतकों में चारों बच्चे गुजरात के श्री कच्छ जिला पंचायत द्वारा संचालित लुडवा पाठशाला भचाऊ जिला गांधीग्राम कच्छ गुजरात में पढ़ते थे। बरामद बैग से बच्चों की कापी किताब व स्कूल के स्टीकर मिले हैं। यह सब अपनी मां के साथ रहते थे। बिहार से इनकी मां अपने पति के साथ दो साल पहले यहां आई थी। जहां कुछ कारणवश उसका पति छोड़कर कहीं चला गया तो वह अवधेश के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। अब अमान आकर अवधेश के साथ स्थाई रूप से यहंी रहने की जिद कर रही थी।जो बात अवधेश की पहली पत्नी मंटू को नागवार गुजर रही थी।