फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार कर असलहा फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 06 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
 पुलिस ने  सोमवार को जिलेभर में छापेमारी की। इस दौरान एक जगह असलहा फैक्ट्री पकड़ी। मौके से एक तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण भी मिले। इसी तरह छापेमारी के दौरान  900 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन



पुलिस टीम ने पयस्वनी नदी के के पास एक घर में छापेमारी की। यहांअसलहा फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके पर मिले धीरेंद्र निवासी भदेदू थाना राजापुर के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, 12 बोर अर्द्धनिर्मित राइफल, 315 बोर नाले एवं तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए।

इसी तरह सुखलाल रैकवार निवासी भरतकूप केे पास 900 ग्राम गांजा मिला। उसे भरतकूप मंदिर के गेट के पास से गिरफतार किया गया। मऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने दो लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई क हैी। प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर अजय कुमार यादव ने चार लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दूसरी तरफ वाहनों की चेकिंग के दौरान 46 वाहनों से 6400 रूपये शमन शुल्क वसूला गया तथा दो वाहन सीज किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें