फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में आरोपी को गिरफ्तार करने गए दरोगा को परिजनों बनाया बंधक

Mon, 06 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे दरोगा और सिपाही को आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन

इसके बाद भी  जब दरोगा को मुक्त नहीं किया गया तो महिला आरक्षी चहारदीवारी फांद घर के अंदर गयी और किसी तरह बंधक बनाये गये दरोगा व सिपाही को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया।
उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
आजमगढ़ जिले के  सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी अजय यादव के खिलाफ शहर कोतवाली में एक भूमि  विवाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। सोमवार को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज विजय नारायण पांडेय हमराही के साथ अजय की गिरफ्तारी के लिए उसके घर गये थे।
विज्ञापन

तभी  अजय अपने भाई  जितेंद्र, किरायेदार पंकज पांडेय व घर की महिलाओं के साथ मिलकर दरोगा व आरक्षी को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने दरोगा के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
कमरे में कैद दरोगा ने घटना की जानकारी फोन पर शहर कोतवाल व थानाध्यक्ष सिधारी को दिया। इसके बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने गेट में बंद ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रही।
घर में महिलाओं को देख महिला थाने से थानाध्यक्ष व कांस्टेबल बुलायी गयी। इसके बाद महिला पुलिस चहारदीवारी फांद घर में घुसी। वहीं पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी कर भागने  का प्रयास कर रहे अजय यादव, जितेंद्र यादव, पंकज पांडेय, चम्पा देवी, ममता यादव व सुनीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ही बंधक बनाये गये दरोगा व आरक्षी को मुक्त किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें