फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोंक पर मुंह दबाकर लगभग डेढ़ लाख की लूट

Tue, 28 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
विज्ञापन
दो लाख की डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के हरदोली में परचून की दुकान में अकेली बालिका को देख बाइक सवार युवक तमंचे की नोक  पर नगदी, जेवर सहित लाखों का माल लूट ले गए। भागते समय बालिका को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद खेत से लौटे परिजनों को मामले की जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भरतकूप मार्ग पर स्थित हरदौली निवासी पूजा (13) पुत्री राजाराम पटेल ने बताया कि पिता बाहर गए हैं। मां व छोटा भाई खेत पर गए थे। घर व दुकान जुड़ी होने के कारण वह अकेली दुकान में बैठी थी। सुबह लगभग आठ बजे एक लाल रंग की बाइक में दो अज्ञात युवक आए और पान मसाला मांगते हुए दुकान के अंदर आकर चारपाई में बैठ गए। बालिका ने बताया कि घर में कोई नहीं है वह दोनों बाहर बैठें तो युवकों ने कहा कि वे उसके मामा हैं। उसकी मां के आने का इंतजार कर रहे हैं।

इसके बाद दोनों ने पानी मांगा जैसे ही वह पानी लेकर उनके पास पहुंची तो तमंचा निकालकर उसका मुंह दाब लिया। उसने बताया कि युवकों ने धमकी देकर घर व दुकान में रखे जेवर व नगदी की जानकारी ली और सब निकाल लिए। कुछ दिन पहले घर की छत बनवाने के लिए रिश्तेदार से 25 हजार रुपये मांगे थे उसके साथ अन्य लगभग सात हजार रुपये के अलावा सोने चांदी के लगभग पौने दो लाख के जेवरात लेकर भरतकूप की ओर भाग गए।
विज्ञापन


भागते समय बालिका को तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी भी दी। थोड़ी देर बाद उसकी मां रनुआ देवी दुकान पहुंची तो नजारा देख सन्न रह गई। बालिका ने घटना की जानकारी दी। सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें