फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान से 15 लाख के जेवरात चोरी

Sun, 11 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदपुर रोड स्थित एक सर्राफ की दुकान में शनिवार रात चोरों ने कूमल कर करीब 15 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दिया। चोरों ने रामनगर में एक व्यापारी के बंद पड़े घर से भी लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है।

कुरली निवासी ऋषि वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा की सैदपुर रोड पर सर्राफ की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान में कूमल कर तिजोरी के ताले तोड़कर सोने व चांदी और नकदी चोरी कर लिया। व्यापारी ऋषि वर्मा ने बताया कि दुकान से चोर 15 तोले चांदी के जेवरात व साढ़े तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात तथा 5 हजार रुपये नकद ले गए है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोर शो केस में लगी आर्टिफिशियल ज्वेलरी छोड़ गए। ऋषि वर्मा ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। चोरी की सूचना पर रविवार सुबह थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया।

उधर, चोरों ने रामनगर में व्यापारी मुन्नालाल के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात निकाल ले गए। मुन्नालाल शनिवार की रात को परिवार समेत गाजियाबाद में एक शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे। मुन्नालाल थाने में चोरी की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


उधर, नगर में चोरी की घटनाओं के बाद पीड़ित सराफ कारोबारी ऋषि वर्मा, स्वर्णकार समाज विकास समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, व्यापारी  नेता रमेश चंद जैन आदि थाने पहुंचे व्यापारियों ने थाने पहुंचकर चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोष व्यक्त किया तथा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें