फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर अनियंत्रित मैक्स पेड़ से टकराई, दस घायल

Sat, 15 Apr 2017 11:00 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
हाइवे किनारे पेड़ से टकराई मैक्स और अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। हाइवे पर तेज गति से जा रही यात्रियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार दस यात्री घायल हो गए जबकि चालक मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मऊ कस्बे से यात्रियों को लेेकर मैक्स मुख्यालय की ओर जा रही थी। घायल यात्रियों के अनुसार चालक बेहद तेज गति से मैक्स चला रहा था जिसे कई बार धीमे चलने को टोका गया लेकिन उसने एक न सुनी। जैसे ही हाइवे के कोतवाली क्षेत्र कालूपुर मोड़ पर वाहन पहुंचा तो चालक का नियंत्रण बिगड़ा और मैक्स पेड़ से जा टकराई।

घटना होते ही चालक मौके से भाग निकला। घायल पहकजारी निवासी सरलादेवी पत्नी रामनरेश पांडेय, सुमित, बरेठी निवासी हेमराज, बराछी निवासी ननकू, पचोखर निवासी छेदीलाल, अगरहुंडा निवासी माताबदल, गडरियनटोला निवासी शिवचरण, पकौरा निवासी रामप्रकाश , गोबरिया निवासी संतोष और रैपुरा निवासी गुलाब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर दंपति घायल
चित्रकूट। कोेतवाली क्षेत्र के कसहाई रोड़ पर शनिवार की सुबह बाइक से गिरकर रगौली निवासी राजाराम और उनकी पत्नी मनीषा घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें