फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटा होने पर क्रेशर मालिक ने की आत्महत्या

Thu, 09 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते भरतकूप क्रेशर उद्योग के मालिक व मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किराए पर ली क्रेशर मिल में घाटा होने और कर्ज बढ़ने से परेशान होकर बिहार निवासी  क्रेशर मालिक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस उसके कमरे पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला। परिजनों ने क्रेशर किराए पर देने वालों पर वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



 चौकी क्षेत्र के कस्बा  स्थित क्रेशर मिल को बिहार पटना निवासी प्रदीप सिंह (45) पुत्र निवास नारायण सिंह ने दो साल से लीज पर ले रखा था। इसके लिए दो लाख एडवांस भी जमा किया था। मृतक के भाई प्रवीण सिंह ने बताया कि पांच-छह माह पहले ही क्रेशर चालू हुई थी।


जिससे कुछ घाटा कम हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेशर किराए पर देने वाले लाखन सिंह के पुत्र कच्छू सिंह और अन्य लोग उसके भाई पर किराया देने का दबाव बना रहे थे। जिसकी जानकारी कई बार फोन से भाई ने परिजनों को दी थी। गुरुवार की सुबह कई बार फोन लगाया लेकिन फोन न उठने पर क्रेशर मालिक कच्छू सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो कमरा बंद मिला। काफी जगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष जाट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो वह बिस्तर में मृत मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।



चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। वहीं ेक्रेशर मालिक के पुत्र कच्छू सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह से कभी वसूली का दबाव नहीं बनाया गया। उसने क्रेशर किराए पर ली थी तो उससे किराया मांगा गया था। जिस पर उसने कहा था कि कुछ दिनों बाद देेंगे अभी घाटा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें