कोतवाली पुलिस ने विदेशी शराब की आठ बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आठ बोतलों की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक है। यह बोतलें विदेश से मंगाई गई थीं।
कोतवाली अजीतमल पुलिस के एसआई पवन पांडेय व त्रिलोकी मिश्रा हमराहियों के साथ फफूंद रोड पर जुआ के पुल के निकट बुधवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इन्होंने फफूंद की ओर से आ रही सोनाटा कार को रोका। चेकिंग में वाहन से आठ विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने शराब ले जा रहे आरोपी भारत सिंह पुत्र जयश्रीराम सिंह निवासी राघवपुरम थाना मुरार को गिरफ्तार कर लिया। शराब वाल्व फाइव ब्रांड की थी।
जांच में पता चला कि यह बोतलें विदेश से आई हैं। भारत में बिक्री नहीं है। आठ बोतलों की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक है। आरोपी रिटायर्ड फौजी है। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अजीतमल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने शादी के लिए यह बोतलें मंगाने की बात बताई है।