फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेजवार में अधेड़ की हत्या

Thu, 19 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मप्र के नयागांव थाना अंतर्गत सेजवार गांव में एक अधेड़ की  हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि जिस समय उसकी हत्या की गई, वह जुएं की फड़ में था।
विज्ञापन


हत्यारों ने उसकी ही बंदूक से उसे मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से भी उस पर वार किए गए। हत्यारे उसकी बंदूक भी अपने साथ ले गए। समाचार भेजे जाने तक नयागांव पुलिस मौके पर थी। पुलिस के अनुसार, मृतक भी हिस्ट्रीशीटर था।

जानकारी के अनुसार, सेजवार गांव निवासी कविकांत पांडे (50) बुधवार की शाम जुएं की एक फड़ में बैठा था कि कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके पास मौजूद बंदूक छीनकर उसकी गोलियां उसके सीने में उतार दीं।
विज्ञापन


उस पर कुल्हाड़ी से भी वार किए गए। कविकांत की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कुछ साल पहले पड़ोस के ही कमल पांडे के  पिता की हत्या में आरोपी था।
विज्ञापन


पिछले दिनों उसके प्रापर्टी डीलर भाई का भी मर्डर हो चुका है। माना जा रहा है कि हत्या की रंजिश में ही कविकांत की हत्या की गई है।

समाचार भेजे जाने तक नयागांव पुलिस इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रही थी और मौके पर जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें