फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Fri, 10 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने शुक्रवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया है।
विज्ञापन



चौकी क्षेत्र के अमिलिहा निवासी संतू रैकवार की पुत्री पूनम रैकवार (18) शुक्रवार की सुबह अकेले घर से शौच क्रिया जाने को कहकर निकली थी। इसके बाद घर से लगभग एक किमी दूर रेल पटरी पर पूनम ने पटरी पर छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


यह देखकर वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने पुलिस सूचना दी। चौकी प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि युवती की शिनाख्त होते ही परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों के अनुसार युवती कक्षा आठ तक पढ़ने के बाद शिक्षण कार्य बंद कर दिया था। उसकी मानसिक विक्षिप्त थी। चार बहन व तीन भाइयों में मंझली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें