फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पत्थर लदे डंपर ने वृद्धा को रौंदा, मौत

Wed, 19 Jul 2017 11:26 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरतकूप (चित्रकूट)। गोंडा पहाड़ की ओर से ओवरलोड व अवैध पत्थर लादकर जा रहे डंपर ने एक वृद्धा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही चालक डंपर लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस वृद्धा को अस्पताल लाई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चौकी क्षेत्र के गाेंडा पहाड़ से पत्थर लाद कर डंपर भरतकूप की ओर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर में ओवरलोड अवैध पत्थर लदा था। जिस कारण चालक अधिक गति से जा रहा था। गोंडा मोड़ पर अचानक सड़क पार कर रही वृद्धा को रौंद दिया। घटना देखते ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे लेकिन चालक डंपर लेकर भाग निकला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस वृद्धा को अस्पताल लेकर आई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया है कि यह वृद्धा कई महीने से आस पास के गांव में भीख मंागती थी। आरोपी ट्रक व चालक की जानकारी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध पत्थर लदे डंपर को घटना में नहीं दिखाया जा रहा है। इस क्षेत्र में अवैध पत्थर तोड़ान व ढुलान जारी है। जिसे लेकर गुजरने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें