चित्रकूट। आखिरकार गोलतालाब के पास हुई युवक की हत्या मामले में प्रेमप्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया। मृतक के मोहल्ले में रहने वाली महिला ने ही अपने पति के साथ मिलकर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के दोनों मोबाइल व कपड़े छिपा दिए।
गौरतलब है कि अरविंद यादव निवासी गोलतलाब की हत्या 22 अप्रैल की रात को की गई थी। जिसमें मृतक के पिता की तहरीर पर उसके चार साथियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अमर उजाला में 25 अप्रैल के अंक में हत्या कांड का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है।
मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। कोतावाल साजिद अली खान ने बताया कि मृतक का मोहल्ले में रहने वाली मीना पत्नी बलवीर निवासी बगरेही रैपुरा के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। कुछ कारण वश दोनों के बीच विवाद होने पर पति पत्नी ने मिलकर साजिशन हत्या की ।
घर बुलाकर उसे शराब पिलाई इसके बाद उसके सिर व गर्दन में पत्थर से वार कर मार डाला। मृतक के क पडे़ से ही उसका शव उठाकर नजदीक के नाले के पास फेंक आए। मृतक का मोबाइल व कपड़े आरोपियों ने गायब कर दिए। खोज बीन के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट समेत आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनाें आरोपी हरियाणा में एक युवक की हत्या में जेल जा चुके हैं। उस मामले में भी महिला ने मृतक को प्रेमी बनाकर हत्या की थी। सर्विलांस के माध्यम से आरोपियो को पकड़ा गया। मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।