गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर थारु गांव में मंगलवार शाम आग लगने से 17 घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
गैसड़ी क्षेत्र के भोजपुर थारु गांव निवासी मयाराम यादव ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी गौशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते ने लिल्लाही, मुसीबत, मोहम्मद याकूब, अब्दुल रहमान, रोजा, शब्बीर, अकरम, अजीजुल, आमीना, गुड्डू, यूनुस, मेहरुनिशां, लाल मोहम्मद, रामदीन, जावेद सहित 17 लोगों घरों को आग ने जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों के मुताबिक घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल नर नारायण ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। हल्का लेखपाल ने बताया कि शीघ्र ही सभी पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।