फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते ओरा गांव के मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। साले की शादी में जाने के लिए पत्नी से हुए विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह खेत के पास युवक ने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवक को आग की लपटों से घिरा देखकर पहुंचे आस पास के लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया। गंभीर हालत में परिजनों के साथ सीएचसी पहाड़ी लाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 थानाक्षेत्र के ओरा गांव निवासी रामलाल राजपूत (32) पुत्र सुखलाल पत्नी व बच्चों के साथ भदोही में गलीचा बनाने का कार्य करता था। 30 अप्रैल को परिवार के साथ गांव आया था। 15 मई को साले की शादी है जिसके लिए शनिवार को तेल मायन का कार्यक्रम होना था। जिसमें शामिल होने के लिए पत्नी प्रेमता ने बच्चों के लिए नए कपड़े व अन्य सामग्री लाने को कहा था, लेकिन रामलाल अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मांग पूरी नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह पत्नी से विवाद हो गया। कुछ देर बाद वह घर से शौच जाने का बहाना कर बोतल में केरोसिन लेकर खेत की ओर चला गया। खेत पहुंचते ही शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार सुन दौड़े लोगों ने आग बुझाया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के छोटे भाई विजय ने बताया कि भाई रामलाल के साले की शादी होना था। जिसे लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। उसके एक पुत्र राहुल, एक पुत्री चुन्नी व पत्नी प्रेमता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का घर गिर चुका है। परिवार के साथ रहता था। मृतक तीन भाइयों में मझला था। बडे़ भाई रामप्रसाद की दो साल पूर्व टीबी की बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें