फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की पत्नी को पीट घर में लगाई आग

Sun, 21 May 2017 11:05 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
Fire at Patna
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी रंजिश के चलते होमगार्ड के घर में कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और घर में आग दी। जिससे घर की गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों के प्रयास से घर के अंदर मौजूद महिला व उसके पुत्र को बचाकर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

       कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तरौंहा निवासी होमगार्ड भइया लाल पुत्र रामप्यारे ने बताया कि 19 मई को गांव के जगमोहन और संतराम ने उसका बकरा चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकोें के खिलाफ शंातिभंग की कार्रवाई की थी। 20 मई को दोनों कोतवाली से गांव आए तो बदला लेने की धमकी दी। होमगार्ड ने बताया कि रविवार को उसकी भैंस खो गई जिसे ढूढ़ने वह सुबह पहाड़ की ओर निकल गया। इसी बीच दोनाें आरोपी युवक उसके घर आए पत्नी बुधिया देवी व पुत्र को गालियां देने के बाद मारा पीटा। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
    आरोपी घर में आग लगाकर भाग गए। घायल होने के कारण पत्नी आग की लपटों में घिर रही थी लेकिन इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर 100 नम्बर पर पुलिस पहुंचकर घायल महिला को एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। आग बुझाकर बड़ी अनहोनी को भी टाल दिया। कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें