फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी उपासना कर छिप गया डाकू बबुली कोल

Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बबुली कोल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साढ़े पांच लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग नवरात्र पर देवी पूजन कर चला गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गैंग अक्सर देवी मंदिरों में पूजन के लिए जाते हैं। इनको घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार डाकू बबुली कोल के साथ डाकू लवलेश कोल व आधा दर्जन साथियों ने रविवार को पहले अष्टमी की पूजा मानिकपुर थानाक्षेत्र  निही के जंगल के पास बने देवी मंदिर में की। देर रात को दस्यु उन्मूलन व एंटी डकैती टीम को इसकी भनक लगी तो पूरी फोर्स जंगल पहुंची लेकिन तब तक गैंग भाग चुका था। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद सोमवार को इसी गैंग ने मारकुंडी थानाक्षेत्र के भवानीखेर जंगल में बने एक देवी मंदिर में नवमी की पूजा की। पुलिस तंत्र को इसकी भी भनक लगी लेकिन यहां भी देर से ही टीम पहुंच पाई।  एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत सिंह ने बताया कि बचा गैंग इन दिनों पूजा पाठ ज्यादा कर रहा है।

पुलिस टीमें लगातार बचे डकैतों को मार गिराने के लिए कांबिंग कर रही है। डकैतों के पास से मुठभेड़ के दौरान मिली सामग्री से भी यह स्पष्ट है कि डकैत देवी उपासक हैं और नवरात्र में इनके मंदिरों तक पहुंचने की संभावना थी। पुलिस ने घेराबंदी की तैयारी भी की थी लेकिन सूचना कुछ देरी से मिलने पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें