फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Fri, 07 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
Fire brigade team jawans and villagers were trying to fire the fire in Mau Tikra. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मऊ। (चित्रकूट)।
विज्ञापन

कूडे़ क े ढ़ेर से निकली चिंगारी से टिकरा गांव के चार घर जल गए। मौके पर तीन भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की सहायता से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसीलदार एके सिंह ने जाकर पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
 
       टिकरा गांव में शुक्रवार की दोपहर को भोरेलाल पुत्र गुल्ली के घर के पास पडे़ कूड़े ढेर से उठी चिंगारी से आग लग गई। घटना के समय परिजन खेत में कटाई करने गए थे। आग की लपटें पड़ोस के कल्लू पुत्र सूबेदार के खपरैल तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा चलने से आग बढ़ती गई और कुछ ही देर में यह त्रिलोक चंद्र पुत्र गुल्ली व कल्लू प्रजापति पुत्र सरदार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसीलदार एके सिंह ने जाकर पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इस अगिभनकांड में लगभग चार लाख की संपत्ति राख हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें