टप्पेबाजी का शिकार वृद्ध रामप्रसाद।
- फोटो : amar ujala
बैंक के अंदर से ग्रामीण का बैग काटकर टप्पेबाज युवक-युवती पचास हजार रुपये ले गए। वहीं दूसरी घटना में बैंक के बाहर बैठे ग्रामीण के 25 रुपये टप्पेबाज लेकर भाग गया।
मुख्यालय के गांधी गंज निवासी नर्वदा वर्मा पुत्र बाबूलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह वह पचास हजार रुपये निकालने के लिए मोहल्ले में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में पहुंचे। रुपया मिलने पर वह वहीं बैंक के अंदर एक कुर्सी में बैठ गए। वे रुपये बैग में रख रहे थे तभी एक युवक और युवती उसके बगल में आकर बैठ गए। कुछ देर बाद वह बैग लेकर बाहर निकला तो बैग कटा था और रुपये गायब थे। नर्वदा ने इसकी जानकारी मैनेजर व सुरक्षाकर्मियों को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा। उसमें स्पष्ट दिखा कि युवती ने युवक की मदद से बैग काटा और रुपये पार कर दिए। इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, मानिकपुर कस्बे में स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा से मंगलवार दोपहर को छेछरिहा खुर्द निवासी किसान रामप्रसाद पुत्र खिलाड़ी 25 हजार रुपये निकालकर बैंक से बाहर आया। थकने पर वह कुछ देर के लिए बैठ गया। इसी दौरान किसी ने उसका बैग पार कर दिया। जिसकी सूचना थाने में दी गई है।