फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर जेवर-नगदी लूटी

Thu, 21 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीती रात आधा दर्जन बाइक सवार बदमाश असलहा लेकर थानाक्षेत्र के मवईकला में एक किसान के घर घुस गए और तोड़फोड़ की। किसान व उसकी पत्नी को पीटकर नगदी व जेवरात लूट ले गए। भागते समय लुटेरे एक बाइक छोड़ गए।
विज्ञापन


किसान गुलाब पुत्र हुबलाल निवासी बरमपुरवा मवईकला ने बताया कि बुधवार की देर रात को आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर घुस आए। पत्नी को पीटकर लगभग एक लाख के जेवर छीन लिए। विरोध पर किसान की भी पिटाई कर लगभग दस हजार नगदी लूट ली।

भागते समय बदमाश जल्दबाजी में एक बाइक छोड़ गए। गुरुवार को थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि किसान की तहरीर पर गोबरौल निवासी बच्चा और मवईकला के भानू कौशल समेत सात लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लुटेरों की बाइक बरामद की गई है। जिससे शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें