फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 08 Apr 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतका के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मायका पक्ष ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया तो पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के भैराेंपागा मार्ग पर स्थित मछली मंडी निवासी शिवनारायण निषाद की पत्नी अनीता (26)ने शुक्रवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि शनिवार की सुबह जब कमरा नहीं खुला तो जानकारी ली गई।

कमरा अंदर से बंद होने पर किसी तरह कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सभी चीख उठे। सूचना पर मृतका के मायके से भी परिजन पहुंचे। चकमाली निवासी मां आशादेवी ने बताया कि रात को बच्चों को लेकर पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


इस सूचना पर कोतवाली पुलिस पति को पकड़कर ले गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के दो पुत्र हैं। प्रभारी कोतवाल राजेश दुबे ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष ने लिखित बताया है कि पति शिवनारायण का इसमें कोई दोष नहीं है। जिससे उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें