फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पूर्व सीएम ने लिखी चिट्ठी, कहा कराएं सीबीआई जांच

Sun, 03 Mar 2019 10:26 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव सीएम को पूर्व सीएम ने लिखी चिट्ठी, कहा कराएं सीबीआई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। तेल उद्यमी के जुड़वां बच्चों की अपहरण के बाद हत्या मामले में मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मृतकों के पिता ने अपने परिवार व गवाहों की जानमाल की रक्षा के लिए सुरक्षा और लाइसेंसी असलहों की मांग की है।
 जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वा पुत्र प्रियांश व श्रेयांश की 12 फरवरी को जिले की सीमा से सटे नयागांव मप्र थाना क्षेत्र जानकीकुंड सदगुरु पब्लिक स्कूल परिसर सेे दिनदहाडे़ अपहरण के बाद 23 फरवरी को हत्या कर दी गई। मामले में मप्र पुलिस ने छह मुख्य आरोपियों को पकड़कर रिमंाड में पूछताछ पूरी कर ली है। सभी छह आरोपी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र निकले हैं। रविवार मामले में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वह हर हाल में बच्चों के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

 मृतक के पिता ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा कि पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। गवाहों समेत उनके परिवार को जान का खतरा है जिससे असलहों के लाइसेंस दिए जाएं। जिला लोक अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति कर जांच हो। जांच टीम एसआईटी का मुखिया पीसीएस स्तर का अधिकारी हो। जांच में कोई कमी न रहे ताकि अपराधी किसी हालत में न छूटने पाएं और उन्हें फांसी की सजा हो।

पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप
उन्होंने यूपी व एमपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की। मृतक बच्चों के पिता बृजेश रावत ने जानकीकुंड के उन कई स्थानों पर खुद जाकर देखा जहां उनके बच्चों को दो दिन रखा गया था। इसके बाद यूपी-एमपी पुलिस टीम के अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि जिस दिन फिरौती पहुंचाई गई उस दिन फिरौती रखने वाले स्थान से छह सौ मीटर दूर यूपी एमपी की पुलिस टीमें थी और सभी ने वादा किया था कि आरोपियों को पकड़ लेेंगे लेकिन कोई आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद अपराधियों ने उससे फोन पर 21 मिनट तक बातचीत की लेकिन हाइटेक पुलिस साइबर विशेषज्ञ किसी को नहीं पकड़ पाए। कुल 24 बार अपराधियों ने उन्हें फोन किया लेकिन एसटीएफ से लेकर गुप्तचर एजेंसी व विशेषज्ञ पुलिसकर्मी किसी को न ढूंढ पाए। आरोप लगाया कि इन अपराधियों के पीछे कई और मास्टर माइंड हैं। यह सब तो पढ़ने वाले छात्र थे जो 12 दिन तक पुलिस से बचे रहे। इन्हें कई लोगों का संरक्षण था उन्हें भी आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन


आज भेजे गए जेल
चित्रकूट। छह हत्यारोपी पदमकांत शुक्ला, राजू द्विवेदी, लकी तोमर, रामकेश, विक्रम व पिंटू की रिमांड शनिवार की शाम समाप्त होने के बाद मप्र पुलिस उन्हें लेकर सतना अदालत पहुंची। अदालत ने सभी को जेल भेजने को कहा। सतना एसपी संतोष गौर ने बताया कि अदालत के बाद आरोपियों को जेल लेकर पहुंचे तो काफी देर हो चुकी थी जिससे जेलर ने उन्हें अंदर लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सभी आरोपियों को रातभर मझगवां थाने में रखकर रविवार की सुबह जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें