फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा

Sat, 31 Dec 2016 11:06 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
राजापुर थाने में पुलिस के साथ मौजूद पकड़े गए ट्राली चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाले गैंग कोे पुलिस ने रंगेहाथ धर दबोचा। पकडे़ गये चोरों से पुलिस ने पूछतांछ की तो उन्होंने कई ट्राली चोरी करने की बात कबूल की । चोरों की निशानदेही पर क्षेत्र की वाल्मीकि नदी के पास जमीन पर दबाई गई ट्राली को निकाला गया।
विज्ञापन



  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिल्लीराकस के नागचोरी पुरवा में शुक्रवार की रात  विनोद पांडेय पुत्र रामनेरश पांडेय के ट्रैक्टर की ट्राली चोरी कर चोर लिए जा रहे थे। उसी दौरान घर वालों को भनक लग गई। जिससे उन्होंने यूपी 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। राजापुर थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए।

इस दौरान राजापुर कस्बे के पास ट्रैक्टर की ट्राली सहित तीन चोरों को पकड़ लिया गया। पकडे़ गये चोर अनुराग उर्फ बद्दा पुत्र रामकेश निवासी चनहट, अभिषेक सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी ढूडी थाना महेवा जिला कौशाम्बी और रामभवन उर्फ झंडू पुत्र बलदेव सिंह निवासी खोचवापुरवा कौशाम्बी है। थानाध्यक्ष राजापुर ने बताया कि तीनों चोरों ने कई चोरियां कबूल की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अर्जुनपुर गांव के शिवकृपाल की ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उस ट्राली को भी चोरों की निशानदेही पर बाल्मीकि नदी के तट को खोदकर निकाला गया है। पुलिस के अनुसार ट्राली चोरी करने के लिए ट्रैक्टर उपलब्ध कराने वाले सुनील पटेन निवासी सिद्धपुर बनाड़ी की तलाश की जा रही है।



राजापुर थाने के एसआई दिनेश सिंह, कृपाशंकर, धीरेंद्र मिश्र ने ट्राली चोरी करने वाले गैंग को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।  पकड़ गये चोरों को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें