फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया 50 हजार का माल

Mon, 29 Aug 2016 11:03 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत के रास्ते किसान के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। इसके बाद खाली बाक्स खेत में छोड़कर भाग गए। रविवार रात को किसान उदित नारायण पुत्र महावीर और उसकी पत्नी घर में सो रहे थे। पीछे के रास्ते छत पर पहुंचे चोरों ने आंगन में घुसे।
विज्ञापन


दूसरे कमरे का ताला तोड़ दो बाक्स साथ ले गए और तीसरे बाक्स को खोलकर सारी सामग्री बिखरा दी। इसके बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे से भागने का प्रयास किया लेकिन बाहर कुछ चहलकदमी होने से छत के रास्ते ही भाग निकले। सोमवार सुबह जागने पर उदित नारायण को चोरी की जानकारी हुई।

घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर एक खेत में दो खाली बक्से मिले। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग 50 हजार की नगदी-जेवर चोर ले गए। गौरतलब है कि इसी घर में कुछ माह पहले भी चोरी हो चुकी है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जयनारायण सिंह ने घर व आस पास का निरीक्षण किया। जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें