द्वितीय मुखारबिंद से अपहृत अधेड़ भरतकूप मंदिर के
पास मिला। गुरुवार की सुबह उसको मंदिर के पास किसी ने पड़े देखा तो पुलिस
को सूचना दी। भरतकूप पुलिस ने नयागांव (मप्र) थाने की पुलिस को उसे सुपुर्द
कर दिया।
तीर्थक्षेत्र स्थित द्वितीय मुखारबिंद के पास से दो जून
की रात नयागांव (एमपी) थाने की सीमा से कामतन बस्ती निवासी अजय मिश्रा (45)
गायब हो गया था। अजय की पत्नी सांत्वना ने नयागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज
कराकर बस्ती के ही कुछ लोगों पर पति को अगवा करने का आरोप लगाया था।
उसका
कहना था कि उसके पति को इन लोगों ने स्कार्पियो से अगवा किया है, इनको
मुहल्ले के कुछ लोगों ने देखा है। इसके पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई
थी।
उधर, गुरुवार को अजय को कुछ लोगों ने भरतकूप मंदिर के पास पड़े
देखा तो पुलिस को सूचना दी। भरतकूप पुलिस ने अजय से पूछताछ की और नयागांव
थाने की पुलिस को उसे सुपुर्द कर दिया।
नयागांव थाना प्रभारी
राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अजय ने बताया है कि उसे कामतन निवासी रामू
द्विवेदी, वीरू, ऋषि और राजू के साथ एक अन्य व्यक्ति स्कार्पियो पर बैठाकर
ले गए थे।
गुरुवार की सुबह ये लोग उसे भरतकूप मंदिर के पास छोड़ गए
हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।