फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:- बम निरोधक दस्ता, गोताखोर व घुड़सवार पुलिस तैनात

Mon, 16 Oct 2017 11:52 PM IST
chitrakoot
विज्ञापन
रामघाट में पहुुंचे विदेशी पर्यटक और दीपदान को सज गया रामघाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धनतेरस में लाखों श्रद्धालु करेंगे दीपदान
विज्ञापन

चित्रकूट। सबसे बड़ा दीपदान मेला आज से शुरू हो गया। लगभग दो हजार खाकी वर्दी धारियों की निगरानी में मेला चलेगा।

पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में मंगलवार धनतेरस को लाखों श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाकर दीपदान करेंगे यूपी एमपी क्षेत्र के मेला वाले स्थानों पर भीड़ का जमावड़ा होने लगा है। रामघाट से लेकर तीर्थ क्षेत्र के सभी मंदिरों में सजावट कर दी गई है। मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता व घुड़सवार पुलिस भी तैनात हो चुकी है।
\
 दीपदान मेला के लिए स्पेशल 7 ट्रेन चलाई जा रही है। चार ट्रेन झांसी व तीन ट्रेन कानपुर से चल रहीं हैं। ट्रेनों का स्टापेज हर स्टेशन पर होगा इसके अलावा इलाहाबाद झांसी मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर व वाराणसी डिपो की 320 अतिरिक्त बसें चलाई है। विदेशी पर्यटकों का भी आना शुरू हो गया है। एमपी की पुलिस भी सहयोग करेगी। मंदाकिनी नदी में दीपदान के समय सुरक्षा के लिए गोताखोरों को एलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------इनसेट
लगभग दो हजार सिपाही होंगे तैनात
 पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के लिए पांच जिले की फोर्स मंगाई गई है। जिसमें 18 सीओ, 36 एसओ, 225 एसआई, 1100 सिपाही, 35 खुफिया विभाग के सिपाही, 3 कंपनी पीएसी, 50 ट्रैफिक जवान, पांच महिला एसआई और 165 महिला कांस्टेबिल तैनात किए गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें