फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काटकर फेंकने वाले दो हत्यारे गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
haiti jail
विज्ञापन
रविवार को  थाना क्षेत्र के कोटराखांभा गांव के पास राजमुनी पुत्र गुजऊ निवासी गजरी और रामचंद्र यादव पुत्र शिवभजन निवासी कोटराखांभा को थाने के एसआई राजेंद्र बहादुर सिंह व श्यामसुंदर यादव ने पकड़ा है। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि दोनों पर हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि कोटरा निवासी रामबालक केवट पुत्र चुन्नी का सिर कटा शव लक्ष्मण सागर में चार फरवरी को मिला था। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

   
पूरे घटनाक्रम में थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के साथ मृतक दो फरवरी की रात को खेत की रखवाली करने गया था। आरोपियों ने अपने खेतों के किनारे अन्ना मवेशियों से फसल बचाने को करंट प्रवाहित तार लगाई थी। उसी रात तार की चपेट में आने से रामबालक की मौत हो गई थी। यह देखकर दोनों आरोपी राजमुनी व रामचंद्र के अलावा कुछ और लोगों ने हत्या के आरोप  से बचने के लिए मृतक का शव घटनास्थल से लगभग दो किमी दूर जाकर लक्ष्मण सागर में फेंका था। मौत का स्वरूप बदलने के लिए उसका सिर काटकर तालाब में और शरीर तालाब किनारे फेंका गया था। इस मामले में अभी कुछ और आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें