फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकर भाग रहे सात युवकों को माल समेत दबोचा

Thu, 05 Mar 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने टेंपो चालक और दो युवकों को लूटकर बोलेरो से भाग रहे सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


नारायणपुर निवासी विनोद यादव ने पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार मार्च की रात चकरेही चौराहे से वह दो सवारियों सीताराम विश्वकर्मा और धीरेंद्र गौतम को लेकर दरसेड़ा गांव जा रहा था कि पहाड़ी के  बसहर के पास नहर पुल से पहले बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे रोका और लूटकर तीनों को बांधकर फेंक गए।

इस पर एसपी ने सीओ सिटी और राजापुर की अगुवाई में दो टीमें बनाईं। चेकिंग के दौरान प्रभारी चौकी सीतापुर नीरज कुमार ने पयर्टक तिराहे के पास इस नंबर की बोलेरो के निकलने पर रोका और  तलाशी ली।
विज्ञापन


बोलेरो में सवार शिवप्रकाश पुत्र शारदा प्रसाद निवासी पहाड़ी, रज्जू उर्फ छोटा पुत्र राजकुमार निवासी बिर्राव थाना बबेरू बांदा, नीरज गुप्ता पुत्र शंभू प्रकाश निवासी गौहानीकला थाना राजापुर, गोपाल तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी जामू कमासिन बांदा, राजूयादव पुत्र बाबूलाल निवासी पहरा कर्वी, वंशी यादव पुत्र राजकुमार निवासी पहाड़ी और लवकुश यादव पुत्र शंकर निवासी कलवारा खुर्द पहाड़ी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने लूट कबूल ली।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि इनके कब्जे से लूट का सामान और छह हजार रुपये नकद के अलावा असलहे भी बरामद किए गए। दो बदमाश नमो नारायण और विनोद यादव भाग निकले। इन सभी पर कोतवाली कर्वी में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें