फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों से निपटने को मिली एक कंपनी पीएसी

Sat, 08 Jul 2017 10:04 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। डाकूओं की धरपकड़ तेज करने एवं उनको संरक्षण देने वालों को चिह्नित करने का काम पुलिस ने शुरूकिया है। जिसमें सभी पुलिस टीम के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संरक्षण देने वाला चाहे जिस राजनैतिक दल का हो अथवा कोई भी हो उसके  खिलाफ कार्रवाई करें। जिले में डकैतों से निपटने के लिए एक कंपनी अलग पीएसी के जवान मिल गए हैं। अब  पीएसी व पुलिस बल मिलकर जंगलों में डकैतों की खोजबीन करेंगे।   
विज्ञापन

 एसपी कार्यालय कालूपुर में शनिवार को आयोजित गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत सिंह ने दस्यु प्रभावित वाले थानाध्यक्ष व एंटी डकैती टीम के प्रभारी से कहा कि जनपद में सक्रिय गैंगों के विरुद्ध प्रभावी रणनीति तैयार कर कार्रवाई करें। डाकुओं के साथ चलने वाले गैंग के सदस्यों की गतिविधियां व उनके पुराने इतिहास की जानकारी कर लें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई करने में परेशानी न हो। जिले में डाकुओं के उन्मूलन के लिए एक कंपनी पीएसी टीम मिली हुई है। पुलिस व पीएसी का संयुक्त अभियान तेजी के साथ चलेगा।डाकुओं के खिलाफ कार्यवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। इस मौके पर सीओ सुरेश शर्मा,कोतवाल मनोज शुक्ला, साजिद खान, सुजीत कुमार, शेषमणि त्रिपाठी,शरद पटेल, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें