फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक मामलों में वसूले ढाई करोड़

Sat, 08 Jul 2017 10:02 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
लाेक अदालत - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को न्यायालय परिसर में हुआ। जिसमें कुल 2220 वाद का निस्तारण किया गया। जिसमें दो करोड़ 49 लाख छह हजार 250 रुपये वसूले गए। न्यायालय परिसर में बैंक के  अलावा कई विभाग के अधिकारियों ने अलग काउंटर लगाकर शिकायतों व वादों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

       लोक अदालत जिला जज चंद्रमौली शुक्ल की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने मोटर दुर्घटना में तीन वाद का निस्तारण किया। जिसमें चार लाख 55 हजार रुपये विपक्षीगणों को प्रतिकर लगाया। अपर जिला जज लाल चंद्र ने सिविल के फौजदारी के एक वाद का निस्तारण करते हुए 500 रुपये का अर्थदंड वसूला। अपर जिला जज पूर्णेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चार फौजदारी के वाद का निस्तारण करते हुए 2000 रुपये का अर्थदंड वसूला। इसके साथ ही मोटर दुर्घटना के चार वाद का निस्तारण कर आठ लाख 90 हजार रुपये विपक्षीगणों को दिलाया। अपर जिला जज संजय सिंह ने फौजदारी के एक व सिविल के तीन वाद का निस्तारण किया। अपर जिला जज अनुरोध कुमार मिश्रा ने फौजदारी के दो वाद का निस्तारण कर 10 हजार का अर्थदंड लगाया। विद्युत के पांच वाद का निस्तारण कर 16 हजार  रुपये का अर्थदंड वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका सिंह चौहान ने फौजदारी के 184 वाद का निस्तारण करते हुए 49 हजार 50 रुपये का अर्थदंड वसूला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट आशुतोष सिंह ने फौजदारी के 17 वादों का निस्तारण कर 11हजार 800 रुपये का अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज सुधा सिंह ने 10 वाद का निस्तारण किया।न्यायिक मजिस्टेट कुमारी नेहा बनौधिया ने फौजदारी के 26 वाद का निस्तारण कर 26 हजार 900 का अर्थदंड वसूला। बाटमाप अधिकारी ने दो वाद का निस्तारण करते हुए 1000 रुपये का अर्थदंड वूसला। जिले के सभी बैंकों द्वारा कुल 627 वाद का निस्तारण किया गया। जिसमें 23 लाख 44 हजार  200 रुपये सुलह समझौते के आधार पर वसूला गया। सभी राजस्व अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा 1315 वाद का निस्तारण कर 4000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें