फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मामूली बात को लेकर शिक्षक व गांव के कुछ युवकों से विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें शिक्षक ने सात नामजद व छह अज्ञात लोगाें के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंग्लिश मॉडल स्कूल लखनपुर के शिक्षक चंद्रशेखर सिंह पटेल पुत्र भैरों ने बताया कि वह मुख्यालय के बस स्टैंड के पास स्थित छात्रावास में रहता है। आठ मार्च को लखनपुर गांव में शादी में गए थे। वहां वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने अकारण ही गाली गलौज कर धक्का दिया। जिसका विरोध किया। वह रात को शहर की ओर लौट रहा था तो रास्ते में कई युवकों ने उसे रोककर पीटना शुरू कर दिया। उसके गले से सोने की जंजीर व छह हजार रुपये नगद भी छीन लिए। बेहोशी की हालत में वह वहीं पड़ा रहा। कुछ देर बाद उसे होश आने पर कुछ अज्ञात ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में नयापुरवा निवासी अनिल कुमार सिंह, मुकेश उर्फ सोनी, खांच निवासी अनिल आजाद, लखनपुर निवासी प्रखर पटेल, बरूई निवासी धर्मेँद्र पटेल, सपहा निवासी दिव्यांश और सौरभ का पुत्र के अलावा छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें