फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने लगाया मारपीट कर मार डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। रविवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर जान से मार डालने का आरोप लगाया है। सोमवार को मायके पक्ष के लोगों ने सीएचसी में हंगामा काटा, जिसके चलते महिला के शव का पोस्टमार्टम देर शाम हो सका।
विज्ञापन

जरिया थाने के कैमोखर गांव निवासी आशीष अहिरवार की 30 वर्षीया पत्नी सुमन ने रविवार की शाम करीब पांच बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए थे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका के पति आशीष ने बताया था कि पत्नी पिछले छह माह से पेट में दर्द से परेशान रहती थी। वहीं मृतका के पिता कालका प्रसाद निवासी पवई ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को उसका पति और सास प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर मार डाला है। बताया कि उसकी पुत्री के शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। बताया कि उसके दामाद ने उसे रविवार की शाम करीब सात बजे फोन पर सूचना दी कि उसकी पुत्री की तबियत खराब है और उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। बताया कि जब वह लोग अस्तपाल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को मृतक महिला के मायके पक्ष से सैकड़ों लोग ट्रैक्टरों में भरकर सीएचसी पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। जिस वजह से मृतका के शव का पोस्टमार्टम देर शाम हो सका। जरिया थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ ने बताया कि अभी उसके पास कोई तहरीर नहीं आईं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला को मारपीट कर मार डालने का आरोप
-पति ने पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात कही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें