फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में दुकान का समान फेंकने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का समान फेंकने पर जताया विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। कस्बे में लगी सब्जी मंडी परिसर में व्यापारियों का सामान सड़कों पर फेंक देने के विरोध में व्यापारियों ने नाराजगी जताई। वही सफाई कर्मियों ने भी विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि सड़क पर अतिक्रमण करने से सफाई नहीं कर पाते। जब अतिक्रमण करने से मना किया तो उनको व्यापारियों ने पीट दिया। सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करने की दी धमकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे की सब्जी मंडी परिसार मेें नगर पंचायत राजापुर के सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचे। जहां अतिक्रमण को लेकर कुछ व्यापारियों से कहा सुनी हो गई। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने व्यापारियों की सब्जी सड़क पर फेंक दिया। जिसके विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाजपा कानपुर क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ नगर पंचायत अधिकारी ज्यादती नहीं कर सकते। व्यापारी छैला सोनकर, सुनील जयसावल, घनश्याम केसरवानी, राजकुमार, ज्ञानचंद्र केसरवानी, संतोष सोनकर रामधनी संतोष गुप्ता, अजीत, कामता प्रसाद, विनोद जासवाल, अरूण कुमार व लल्लू गुप्ता का कहना है सब्जी मंडी में अतिक्रमण नहीं बिना वजह परेशान किया जा रहा। वही सफाई कर्मचारी राजेश कुमार, धनराज, भोलानाथ, कमलेश, धनजंय आशीष कुमार आदि का कहना है कि जब वह लोग दुकानदारों से कहा कि नाली के ऊपर से समान हटा लो तो समान हटाया नहीं। जब समान हटाने लगे तो दुकानदार उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें