फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक से तीन युवक गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक से तीन युवक गिरे

अमर उजाला ब्यूरो
शिवरामपुर(चित्रकूट)। तेज गति से रामशैय्या मोड़ पर अनियंत्रित बाइक से गिरे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो अतर्रा व एक रसिन का निवासी है। बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है।
बांदा जिला अतर्रा ब्रहभाैंरा निवासी संजय पुत्र राममिलन बुधवार को अपने दोस्त तुर्रा (अतर्रा) निवासी बद्री प्रसाद पुत्र लोटन के साथ बाइक से रसिन भरतकूप आया था। दोपहर को रसिन निवासी दीपचंद्र पुत्र लवलेश के साथ तीनों दोस्त बाइक से चित्रकूट की ओर आ रहे थे। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रामशैय्या मोड़ पर तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे फिसलकर तीनों सड़क पर जा गिरे। इस बीच गुजरे राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में संजय व दीपचंद्र की हालत गंभीर बनी है। डाक्टरों ने संजय को इलाहाबाद रेफर किया है। बाइक चालक संजय ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से फारेस्ट गार्ड घायल
मानिकपुर। ड्यूटी से घर जा रहे फारेस्ट गार्ड की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वन विभाग में हनुआ फारेस्ट गार्ड शिव नगर मानिकपुर निवासी सुरेश सिंह पुत्र रामहित यादव ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से मानिकपुर जा रहा था। बाइक में हनुआ गांव का ही चुन्नू भी बैठा था। जैसे ही बाइक घाटी पर पहुंची तो सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत दोनों सवार सड़क पर गिर गए। उधर कार समेत चालक भाग निकला। दोनों घायलों को मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सुरेश की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहंी पहना था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें