फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई झोलाछाप डाक्टरों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कई झोलाछाप को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुठभेड़ में घायल डकैतों के जिंदा होने की संभावना की बात अब पुलिस अधिकारी भी करने लगे हैं। इस कारण पुलिस टीम ने रणनीति बदली है। डकैतों तक इलाज की सुविधा न पहुंचे, इसके लिए पुलिस ने दो झोलाछाप डाक्टरोें को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पांच दिन बाद भी जंगल में भागे डकैतों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, लेकिन सर्विलांस और अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम में छानबीन का दायरा बढ़ा दिया है। सोमवार को कई पुलिस अधिकारियों ने माना कि गोली लगने से घायल डाकू सरगना बबुली और लवलेश कोल को संभवत: इलाज की सुविधा मिल गई हैै और दोनों जीवित हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की। सूत्र भी यही बताते हैं कि गैंग ने लगातार पोजिशन बदली है। बेधक जंगल की ओर जाने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस ने मारकुंडी व बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कई स्थानों से झोलाछाप डाक्टरों को शक के आधार पर पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने कहा कि सुरक्षा के कारण उनके नाम नहीं बताए जा सकते।
विज्ञापन




लौटी हमीरपुर व महोबा पुलिस टीम
चित्रकूट। मुठभेड़ के बाद डकैतों को दबोचने के लिए जंगल में महोबा व हमीरपुर के एसपी समेत पुलिस टीमें भी तैनात थीं। चार दिन से कोई सफलता न मिलने और कोबरा पीएसी टीम के मोर्चा संभालने के बाद से सोमवार को दोनों जिले की पुलिस फोर्स को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें