फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चटकी लाठी, तो कहीं धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कहीं चटकी लाठी, तो कहीं धारदार हथियार से हमला

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के तीन स्थानों पर पुरानी रंजिश लाठियां चटकीं, और धारदार हथियार से हमला किया गया। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हुए। घायलों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के चकभूपत गांव का है। सुमित्रादेवी पत्नी राजकरण ने बताया कि गांव के कैरा आदि से पुरानी दुश्मनी चल रही है। शनिवार की सुबह कैरा व उसके पुत्रों ने घर के सामने आकर गाली दी। विरोध करने पर घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बचाने के दौरान उसके परिजनों को भी पीटा गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि कैरा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव का है। गांव के शिवाकांत पांडेय ने बताया कि खेती की जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद है। यह लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से शुक्रवार की शाम को आए और खेत की जुताई कराने लगे। जानकारी होते ही मौके पर जाकर विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। कुल्हाड़ी उसके सीने व पेट में लगी जिससे वह गिर पड़ा। हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है। कोतवाल ने बताया कि अभी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीसरा मामला मऊ थानाक्षेत्र के लोखरी गांव का है। इस्माइल पुत्र अली हुसैन ने बताया कि गांव के खुर्शीद आदि से पुराना विवाद है। दो दिन पूर्व वह सूरत से गांव लौटा था। शुक्रवार को वह गांव की एक परचून की दुकान से सामग्री खरीद रहा था तभी खुर्शीद आदि ने आकर उस पर लाठी डंडों से हमलाक र घायल कर दिया। इसके बाद भाग निकले। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि खुर्शीद, सुलेमान व एहसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें