चित्रकूट। मुठभेड़ के बाद तीन दिन बीत गए, लेकिन घायल और भागे डाकुओं को पुलिस जंगल में नहीं ढूंढ पा रही है। शनिवार को पुलिस शक के आधार पर बराह गांव के कोलान बस्ती में पहुंची। पुलिस टीम को शक है कि इस बस्ती में डाकुओं का इलाज हो रहा है।
शनिवार की शाम को पुलिस टीम ने पूरी बस्ती के घर में अंदर जाकर तलाशी ली। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने जिन घरों में ताला बंद था अथवा संकरी बंद थी उसे भी खुलवाकर जांचा परखा, लेकिन कोई डकैत नहीं मिला है।