फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नामजद 100 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के पुरानी कोतवाली के पास तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल करने के मामले में पुलिस ने 20 नामजद युवकों के अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सात घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया। वहीं मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे के पास हुए भक्तों व पुलिस के बीच टकराव के बाद गुरुवार की सुबह से पुलिस चौकन्नी नजर आई। सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी दिनभर वीडियो क्लीपिंग से सबूत जुटाते रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार की देर शाम को मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे के पास तीन देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग से न जाने देने पर आयोजकों व पुलिस बल के बीच लाठियां चटकीं और पथराव हुआ था। नाराज युवकों ने रोडवेज बस में आग लगाकर अन्य कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने तीनों मूर्तियों का विसर्जन पुलिस की देखरेख में कराया। इसी मामले में कमिशभनर मुरली मनोहर लाल और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जिले के अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट ली।

गुरुवार की सुबह से ही ट्रैफिक चौराहे, पुरानी बाजार चौक, इलाहाबाद रोड़ तिराहा, पुरानी कोतवाली तिराहे और पटेल तिराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया। डीएम मोनिका रानी और एसपी केके चौधरी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बवाल करने वालों की पहचान कर ली गई है। कुछ और सबूत जुटाने के लिए वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे दिन सब कुछ समान्य रहा। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया 20 नामजद और 100 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हाइवे पर जाम, सरकारी काम में बाधा डालने और बवाल करने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना में प्रशासन का दावा है कि आधा दर्जन पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड पथराव व बवाल करने वालों के पीटने से घायल हुए हैं। उन सबका  गुरुवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें