फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की दगाबाजी से क्षुब्ध युवक ने दी जान

Fri, 14 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
poison in water tank
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गौरी बढ़इपुरवां में पत्नी की दगाबाजी से क्षुब्ध युवक ससुराल से आए उसके भतीजे की पिटाई से इस कदर टूट गया कि उसने आत्महत्या कर ली। बुधवार की देर शाम पत्नी से विवाद के दौरान उसके भतीजे ने पिटाई कर दी तो उसने जहर पी लिया।
विज्ञापन


आनन-फानन परिजनों ने उसे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही युवक के पिता की तहरीर पर प्रेमी, पत्नी और उसके भतीजे पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घुघली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरखपुरा निवासी सोनी की शादी 13 वर्ष पूर्व ग्राम गौरीबढ़इपुरवां निवासी रामकेवल चौहान के बेटे रणजीत चौहान (33) के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन वर्षों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसी बीच सोनी का गांव के ही गोविंद नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी रणजीत को हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पति-पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा। सोनी कुछ दिनों पूर्व अपने मायके हरखपुरा गई थी। बुधवार देर शाम अपने भतीजे अमित के साथ बाइक से ससुराल लौटी। कुछ देर बाद किसी बात को लेकर रणजीत और सोनी में विवाद शुरू हो गया। सोनी के भतीजे अमित ने रणजीत की जमकर धुनाई कर दी।

इससे क्षुब्ध रणजीत ने कुछ देर बाद घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घर के सदस्य रणजीत को लेकर सिसवा पीएचसी पहुंचे। वहां इलाज के दौरान देर रात रणजीत की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना कोठीभार पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। रणजीत के पिता रामकेवल की तहरीर पर प्रेमी गोविंद, पत्नी सोनी और उसके भतीजे अमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें