फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में महिला कु ए में कूदी, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मऊ(चित्रकूट)। पारिवारिक विवाद से नाराज महिला ने परिजनों के सामने ही कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मऊ थाना क्षेत्र के बेलहा गडरियन पुरवा में रघुवंश पाल के घर में श्रीरामचरित मानस के पाठ का आयोजन चल रहा था। मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद भोजन प्रसाद के लिए रघुवंश की पत्नी कमलादेवी दूसरे घर में रहने वाले सास ससुर को बुलाने गई थी। काफी देर तक उसके सास ससुर भोजन करने नहीं आए तो इससे कमला नाराज हो गई। वह दौड़कर कुएं की ओर भागी उसके पीछे पति व अन्य ग्रामीण भी भागे लेकिन महिला ने कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकाला और मऊ अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने बताया कि परिवार में बंटवारे को लेकर भाइयों से कुछ विवाद चल रहा था। पत्नी के बुलाने पर भी माता पिता भोजन करने नहीं आए तो वह क्षुब्ध हो गई। मृतका के दो पुत्र दो पुत्री है। पति मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें