अवैध शराब के साथ आठ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में जिले के कई थाना पुलिस ने आठ आरोपियों को 80 लीटरकच्ची व 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक जिला बदर आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गनीवा के चौकी इंचार्ज मो. अकरम ने कन्धवनिया से शिवशंकर केशरवानी पुत्र स्व. लक्ष्मी प्रसाद को 25 क्वार्टर देशी शराब ठेका के साथ पकड़ा। मऊ थाने के एसएसआई राजेश कुमार मिश्रा ने राजापुर मोड़ से रामखिलावन प्रजापति पुत्र रामदेव, पुष्पराज पटेल पुत्र रामगुलाम निवासीगण शिवपुरी नादी तौरा थाना पहाड़ी व पप्पू उर्फ पुष्पराज को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी थाने के एसआई ब्रम्हदेव यादव ने हन्ना विनैका चौराहे के पास से रामप्रकाश पासी पुत्र लसई निवासी चकौर, छोटा पुत्र बच्चीलाल केवट जगन्नाथ केवट पुत्र परासन निवासीगण सुहेल को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
बरगढ़ थाना एसआई गजेन्द्र सिंह यादव ने जमेरा कालोनी से सन्तलाल को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पहाड़ी थाना के एसआई श्याम सुंदर ने जिलाबदर आरोपी शिवप्रकाश पुत्र मोहनलाल निवासी सिकरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।