पुलिस के आने से पहले भाग निकला गैंग
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर तीन थाने की पुलिस टीमों ने घेराबंदी शुरू की। जब तक बहिलपुरवा क्षेत्र के सतीदाई पहाड़ के आस पास पुलिस टीमें पहुंची तब तक गैंग वहां से निकल चुका था।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को तड़के कुख्यात डकैत बबुली कोल गैंग की बहिलपुरवा क्षेत्र के गांव में आने की मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई। मानिकपुर थानाध्यक्ष केपी दुबे, मारकुंडी थानाध्यक्ष मो. अकरम व एंटी डकैती टीम के सदस्यों ने गैंग की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी शुरू की तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।