फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में अपहृत युवक बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में अपहृत युवक बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सीमावर्ती सतना मप्र के कोटर गांव से अपहृत युवक को पुलिस टीम ने डाकू बबुली कोल गैंग के मददगारों से मुठभेड़ कर सकुशल बरामद कर लिया। चारों मददगारों को भी तमंचा, कारतूस व कुल्हाड़ी व बाइक के साथ दबोच लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी ने बुधवार को मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मंगलवार की रात मानिकपुर व मारकुंडी थाना पुलिस टीमें दस्यु उन्मुलन अभियान में कांबिंग के बाद लौट रही थीं। तभी मुखबिर ने चिरैया गांव के एक घर से किसी के चीखने चिल्लाने की आवाज की सूचना दी। कहां किसी बदमाश के होने की संभावना है। जानकारी मिलते ही मानिकपुर थानाध्यक्ष केपी दुबे व मारकुंडी थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर चिरैया गांव के सुंदर तिवारी के घर की घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ हलचल अंदर से आने पर एक टीम ने मुख्य दरवाजा खटखटाया तो अंदर से फायरिंग होने लगी। पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग कर दरवाजा खोला तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। घर के पिछवाड़े पहले से मौजूद दूसरी टीम के सदस्यों ने भी फायरिंग की तो कुछ दूर जाने के बाद रतनपुर जंगल में सभी को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में गिदुरहा निवासी लालमन कोल पुत्र लालता प्रसाद, नागर निवासी सत्यनारायण कोल उर्फ तिवारी पुत्र शिवमोहन, चिरैया निवासी बद्दू कोल पुत्र चुन्ना और सुंदर तिवारी पुत्र चुनवाद के कब्जे से दो तमंचा, आधा दर्जन कारतूस और एक कुल्हाडी बरामद की गई है। साथ मौजूद सतना मप्र के गजनवां थाना कोटा निवासी दादन सिंह पुत्र रामकृपाल को भी पुलिस ने पकड़ा। पूंछताछ में दादन ने बताया कि दो दिन पहले यह चारों उसे गांव के पास से बाइक समेत पकड़ लाए थे। उसे चिरैया गांव के सुुंदर तिवारी के घर में रखकर रोज पीटते थे और बीस हजार की फिरौती मंगाने का दबाव डालते थे। चारों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर ली है।

पहले भी जा चुके जेल
चित्रकूट। अपर एसपी ने बताया कि अपहृत को उसे परिजनों को बुलाकर सौंपा गया है। फिरौती के लिए अपहरण करने वाले चारों बदमाश पहले भी दस्यु संरक्षण में जेल जा चुके हैं। यह सब डाकू बबुली कोल गैंग के मददगार थे। कई माह से यह सब गैंग से दूर रहकर खुद अपना गैंग बनाकर वारदात करते थे। छिटपुट वारदात कर रंगदारी वसूली करते थे।
विज्ञापन


कई मामले दर्ज
चित्रकूट। दबोचे गए चारों बदमाशों में लालमन के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं। सत्यनारायण कोल पर नौ, बद्दू कोल पर दो और सुंदर तिवारी के खिलाफ एक मामला मानिकपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें