फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01knpcktsp12194919333.sty

विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी मांगी तो पहले पिता फिर बेटियों को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। उधार दिए रुपये मांगना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। भरतकूप चौकी क्षेत्र के भगवतपुर निवासी भूरा पुत्र दादू ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को जबरापुर निवासी छोटू पुत्र गनेश भगवतपुर गांव मामा के घर आया था। कुछ माह पूर्व छोटू को भूरा ने कुछ रुपये उधार दिए थे। उधारी मांगी तो छोटू व उसके साथ आए उसके गांव के कामता प्रसाद व नत्थू प्रसाद ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

यह देखकर उसकी पुत्रियां गोमती व पूनम बचाने पहुंची और घटना का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने दोनों पुत्रियों को उठाकर पटक दिया और मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा है। आरोपी घटना के बाद अब फिर उसे धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें