घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा द्वारा सरेआम घूस लेने का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दारोगा महिला से घूस की रकम ले रहा है। पूछे जाने पर दारोगा ने इसे फर्जी बताया।
बताते चले कुछ दिन पहले यहां पर पुलिस कर्मचारियों से एक आम जनता का विवाद हो गया था। इस दौरान पुलिस वाले एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे थे, विरोध करने पर पुलिस वालों ने उसे भला बुरा बोला। इस पर आम व्यक्ति भी उनसे भिड़ गया। स्थानीय लोगों की माने तो चौकी पर बिना रुपया दिए कोई काम नहीं हो सकता है। यह बाते कहवात में चल ही रही थी कि शनिवार की शाम को महिला से रुपया लेने का वीड़ियो वायरल हुआ। इस संबंध में संपर्क करने पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हे भी वीडियो मिला है, लेकिन खुल नहीं रहा। बोले यह शिकायत बोझी चौकी प्रभारी की है, वीडियो खुलने पर उसे देखकर जांच करने के बाद दोषी के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।