पूर्व सपा विधायक पर एफआईआर दर्ज
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व डाकू ददुआ के पुत्र वीर सिंह पटेल के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी, धमकी देने व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। पूरे मामले में पूर्व विधायक ने आरोपों को गलत बताया है।
मुख्यालय के शत्रुघनपुरी निवासी सेवानिवृत गल्लामंडी कर्मचारी मोतीलाल बौरिया ने बताया कि 14 मार्च 2013 को सदर विधायक वीर सिंह पटेल के पास गया था और विधायक ने उनके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। चार साल बाद न तो नौकरी दिलवाई और न ही रुपये लौटा रहे हैं। रुपये मांगने पर धमकी देकर भगाया गया है। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक डाकू ददुआ के पुत्र हैं जिससे उसका परिवार भयभीत है।
इस मामले में कोतवाली में पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 420,406,504,506 व अनुसूचित जाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत रिपार्ट दर्ज की गई है। कोतवाल मो.शरीफ ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। उधर पूर्व विधायक वीरसिंह ने बताया कि आरोप पूरी तरह गलत हैं। पहले भी इस शख्स ने फर्जी आरोप लगाए थे। जिसकी जानकारी शासन- प्रशासन को दी गई है।
----------------------------------------------
तीन वारंटी पकड़े
चित्रकूट। रैपुरा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि कई मामले में वांछित अगरहुडा निवासी भइयालाल व राजकरन को उडकी मोड के पास से शुक्रवार को पकड़ा गया है। इसके अलावा धान रैपुरा निवासी वांछित बादा यादव को भी पकड़ा गया है।
------------------------------------