फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के परदवां गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर एक परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

परदवां निवासी रामकिशुन ने बताया कि परिवार के कामता व विजय से जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम को वह पत्नी जगरही व पुत्र लवलेश के साथ बैठा था। इसी बीच पड़ोसी कामता व विजय लाठी डंडा व हंसिया लेकर आ गए। जमीन से कब्जा छोड़ने की बात कही। विरोध किया तो मारपीट कर दी। जिससे जगरही व लवलेश को गंभीर चोट आई। दोनों पक्ष के छह लोगों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया। मां बेटे जगरही व लवलेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार की सुबह डाक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अरुण पाठक ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें