फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पोकलैंड, पांच डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंड़ा पहाड़ पर रात को पत्थर तोड़ते मिलीं पोकलैंड मशीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रात के अंधेरे में पहाड़ों पर प्रतिबंधित मशीनों की सहायता से पत्थरों को तोड़ने की शिकायतों लगातार जिला प्रशासन को मिल रहीं थीं। डीएम के आदेश पर गुरुवार की देर रात छापेमारी करने पहुंचे एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी की टीम को पोकलैंड मशीन (हैवी अर्थ मूविंग मशीन ) पत्थर तोड़ते हुए मिलीं। टीम ने दो पोकलैंड मशीन व पांच डंपर सीज कर दिए। कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा कई बार कार्यवाही व भारी जुर्माना लगाने के बाद भी भरतकूप समेत कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से प्रतिबंधित मशीनों द्वारा पत्थर का तोड़ान व ढुलान लगातार जारी है। भरतकूप क्षेत्र में दूसरे प्रांत के ठेकेदारों ने बडे़- बडे़ क्रशर प्लांट लगाकर दिन- रात पहाड़ों को पोकलैण्ड मशीन व ब्लास्टिंग के जरिए खोखला कर रहे हैं। सूचना पर गुरुवार की रात जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पाण्डेय व सदर एसडीएम इंदु प्रकाश ने भरतकूप के गोंड़ा व भंवरा पहाड़ में जेएमआर व गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के पत्थर की खदानों पर छापा मारा। जहां दो पोकलैंड मशीन व एक गिट्टी लदे हाईवा सहित खदान में लद रहे चार डंपर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए। जिला खनिज अधिकारी ने बताया पट्टाधारक लाखन सिंह, शाखन सिंह व नरेंद्र की खदान पर मानक की अनदेखी कर पोकलैंड मशीन से पत्थर की तुड़ाई का काम चल रहा था। नियमानुसार देर रात को पहाड़ों पर पत्थर नहीं तोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें