फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के खरहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दंपती समेत चार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर कोतवाली पहुंची। जिला अस्पताल में तीन घायलों का उपचार हुआ। विवाद करने के आरोप में दोनों तरफ से पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। जबकि फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सांय करीब चार बजे खरहरी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें प्रथम पक्ष से सुरेश गिरि (52), उनकी पत्नी रामा (48) और बेटी सुनीता (18) घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर डॉयल 100 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो मारपीट करने वाले कई युवक फरार हो गए। रात में ही एक पक्ष के घायलों ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल दंपती और उसके बेटी का उपचार कराया गया। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिल रही है। रामा की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से विवाद में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें