फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का सिरकटा शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी गांव के पास स्थित ढाडी तालाब के समीप अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि बीती रात महिला को ले जाकर घटना स्थल पर ही धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस सिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी गांव के तालाब के पास गुरुवार की सुबह शव मिला। ढाडी तालाब के पास झाड़ियों के बीच अज्ञात 30 वर्षीय महिला के बिना सिर का धड़ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। निर्मम हत्या की घटना की खबर गांव में फैल गई। होश उड़ा देने वाली घटना से क्षेत्र के लोग भौचक्के रह गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए। कटा हुआ सिर खोजने को इर्द-गिर्द पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर मशक्कत किया। पहचान न होने व सिर न मिलने पर ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्चरी भेजा है। चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी एसपी को दी है। बताया कि संभावना है कि बुधवार की रात की घटना है जिसमें महिला को ले जाकर सिर काट कर गायब किया गया है। पैरों में चप्पल मिला है। लाल, काले रंग की साड़ी पहने थी। अफ सरों ने घटना स्थल पहुंचकर चौकी प्रभारी को शीघ्र खुलासा के निर्देश दिए हैं।

कई तरह के लग रहे कयास
चित्रकूट। हृदयविदारक घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रात्रि में घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। सुबह शौच गए ग्रामीणों को घटना का पता चला। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर काफ ी मात्रा में खून मिला। जिससे पता चलता है कि रात्रि में ही घटना की गई है। हालांकि पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार व सिर की तलाश में जुटी है। घटना स्थल पर अपरएसपी बलवंत चौधरी, सीओ सिटी रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह भी पहुंचे। अपर एसपी ने बताया कि आसपास के थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी लेकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिनाख्त मिटाने के लिए सिर किया गायब
चित्रकूट। यह भी संभावना है कि मप्र बार्डर के गांव से लाकर उसे यहां मार कर फेंका गया है। गांव से मप्र सीमा बिल्कुल जुड़ी हुई है। कौशांबी जिले से महिला को लेकर चित्रकूट के राजापुर यमुना पुल पर फेंका गया था। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। फिलहाल महिला के सिर की तलाश की जा रही है। जिसमें बताया गया है कि कहीं तालाब या आसपास के जंगल में उसे फेंका गया होगा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शिनाख्त मिटाने के उददेश्य से ही आरोपी ने महिला के सिर को काट कर गायब कर दिया है। इससे यह भी लगता है कि हत्यारे या हत्या कराने वाले को इस महिला से बेहद नफरत हो गई होगी तभी इस तरह का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें