दंपति को पीटा, मामला दर्ज
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के भरतकूप के लीडर पुरवा में होली के त्योहार में बच्चे खेल रहे थे। तभी मारपीट हो गई। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुरवा की विमला देवी पत्नी लालमन ने कहा कि बीती शाम बच्चाों के विवाद होने पर पड़ोसी बल्लू पुत्र जगना ने पुत्र की पिटाई कर दी। मना किया तो लाठी-डंडों से उसे भी मारापीटा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चला गया। दुबारा फिर वह तीन लोगों के साथ घर आकर पति समेत बच्चों व उसे जमकर मारापीट कर घायल कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है।
बाइक सवार से लूट का प्रयास
चित्रकूट। बाइक से जा रहे ग्रामीण के साथ लूटपाट के इरादे से दो लोगों ने पीछा किया। जिससे वह घबराकर गिर गया। यह देख वह लोग भाग गए। पीड़ित ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीतापुर चौकी क्षेत्र के पुरवा तरौंहा रोड़ पर शुक्रवार की शाम को स्थानीय रामकरण पुत्र चंद्रपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बाइक से घर जाते समय रास्ते में उसे लूट के नीयत से दो लोगों ने रोकने का प्रयास किया। भय के चलते वह हड़बड़ाहट में अनियंत्रित होकर गिर गया। पीड़ित ने बताया कि गांव के शिवनारायण पुत्र शंकर व पवन पुत्र देशराज ने लूट के लिए प्रयास किया है। पीड़ित ने कार्यवाही की फरियाद लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण कराया है।